भारतीय कपास निगम / इंदौर, खंडवा, खरगोन और पीथमपुर के गोदाम में नहीं है कपास रखने की जगह

कपास की बंपर आवक व खरीदी के बाद अब भारतीय कपास निगम के पास गठानें रखने की जगह नहीं है। इस सीजन में मंडी में कुल 8 लाख क्विंटल खरीदी का साढ़े तीन लाख क्विंटल कपास खरीद लिया गया है। खरगोन के गोडाउन भर जाने के बाद इंदौर, खंडवा व पीथमपुर कपास भेजा गया लेकिन अब वहां से भी जगह की कमी बताकर मना कर दिया। इसके चलते भारतीय कपास निगम ने पिछले चार दिन से खरीदी बंद कर दी है।



कपास निगम के अनुसार अब किसानों को टोकन देकर कपास की खरीदी की जाएगी, ताकि किसान परेशान न हो। भंडारण व खरीदी के बीच संतुलन बनाना पड़ेगा। रोज की खरीदी के बाद अगले दिन किसानों से नंबर के आधार पर कपास खरीदी होगी। भारतीय कपास निगम की समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी के बाद रोजाना 1500 गांठ तैयार हो रही है। 



इस सीजन में खरगोन की आनंद नगर स्थित कपास मंडी में करीब 8 लाख क्विंटल कपास की आवक हुई। मंडी में औसत रोजाना 200 वाहन आ रहे हैं। किसानों को कपास की गुणवत्ता के हिसाब से 5140, 5550 और 5605 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिला है। पिछले साल कपास निगम ने खरीदी कर 49 हजार गठानें तैयार की थी। इस साल यह आंकड़ा डेढ़ गुना यानी 75 हजार के आसपास है।



मध्य क्षेत्र में कपास खरीदी में खरगोन नंबर-1
वर्तमान में कपास खरीदी के मामले में सेंट्रल जोन (मध्य क्षेत्र) जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात व मध्यप्रदेश के राजकोट, अहमदाबाद, खरगोन, इंदौर, अकोला और औरंगाबाद शहर आते हैं। इनमें खरगोन खरीदी के मामले में नंबर-1 की स्थिति में है। खरगोन में अब तक 72 हजार गांठ यानी 3.5 लाख क्विंटल के करीब कपास की खरीदी की गई है। इसके चलते खरगोन सहित खंडवा, पीथमपुर, इंदौर के गोडाउन फुल हो गए।



एफएक्यू का माल मिला तो करेंगे सितंबर तक खरीदी
कपास निगम एफएक्यू (फेयर एवरेज क्वालिटी) कपास ही खरीदता है। निगम समर्थन मूल्य पर 1 अक्टूबर 2019 से लेकर 30 सितंबर 2020 तक खरीदी का प्रावधान है। लेकिन इसमें शर्त है कि गुणवत्ता वाला कपास आता है तो खरीदी जारी रखी जाएगी। सीसीआई के अनुसार कपास की सफेदी 65 प्रतिशत तक होना चाहिए, लैंथ 26-27 मिलीमीटर, कपास में माइक 3.5 से 3.6 मिमी होना चाहिए। इसी कपास की खरीदी की जाएगी।


Popular posts
कोरोनावायरस / स्वास्थ्य मंत्री बोले- भारत में 28 संक्रमितों की पुष्टि, विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी; ईरान में भी लैब बनाएंगे
कोरोनावायरस / हरियाणा में 8 नए मामले आए, अब कुल 161 संक्रमित, बहादुरगढ़ में नर्स तो कैथल मदरसे में 9 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव मिला
लॉकडाउन बढ़ाने की शुरुआत / ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया, ऐसा करने वाला पहला राज्य; सीएम की केंद्र से अपील- ट्रेन और हवाई सेवा भी शुरू न करें
फेक न्यूज / अफवाह: कोरोना रोकने को एमबीबीएस इंटर्न की भर्ती होगी;  हकीकत : एमसीआई ने पत्र जारी नहीं किया यह ठगी का प्रयास